Blogger Par Free Blog Banakar Paise kaise Kamaye
ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग बनाकर पैसा कैसे कमाए ( How To Create Free Blog On Blogger And Earn Money) अगर आप इस प्रश्न के उत्तर के लिए हमारे ब्लॉग पर आए है तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है क्योंकि हम आपको बताएंगे की किस तरह बहुत ही आसानी से बिना एक भी पैसा लगाए आप ब्लॉगर से पैसे कमा सकते है। दोस्तो, आज के समय में हर व्यक्ति यही सोचता हैं की वह किसी तरह एक नया कमाई का जरिया ढूंढ सके, या ऑनलाइन कोई करियर बना सके। पर बहुत से लोग यही सोचकर रुक जाते है की इसमें बहुत पैसा लगता होगा और ढेर सारी जानकारी की जरूरत होगी पर ऐसा नहीं है। Google ने हमें Blogger के रूप में एक ऐसा platform दिया है की जहा हमे बिना किसी पैसे के भुगतान के भी अपनी एक छोटी सी website बना सकते है।
यह बात हम आपको अपने अनुभव के आधार पर कह सकते है की आप बिना कोई Domain name खरीदे की बिना किसी कंपनी की होस्टिंग लिए भी ब्लोगर की मदद से अच्छी खासी कमाई कर सकते है, एक करियर शुरू कर सकते है।
Thought it's a very easy to create a blog and apply for AdSense yet it is also very important to know what you are doing and like what you are doing. with patience and right techniques you will be able to earn good from blogger.
ब्लॉगर पर फ्री वेबसाइट कैसे बनाए
ब्लोगर को इस तरह से डिजाइन किया गया है की बस कुछ बटन दबाकर ही 1 मिनट में आप एक नया ब्लॉग बना सकते है। कुछ 1 या 2 घंटों में सारी सेटिंग्स खत्म कर के पोस्ट लिखकर अपनी वेबसाइट को गूगल पर लाइव कर सकते है। या फिर सिर्फ पोस्ट बनाकर रख दे और सही वक्त पर सेटिंग्स करने के बाद एक के बाद एक उसे पोस्ट करे। इसके लिए आपको ना कोई कोर्स करने की जरूरत है और ना ही किसी एक्सपर्ट की मदद लेने की कोई जरूरत है। आप एक या गिर एक से ज्यादा बहुत सारे ब्लॉग बना सकते है, जिसे चाहे पर्सनल डायरी की टकरा इस्तेमाल कर सकते है और जिसे चाहे पब्लिक के साथ शेयर कर सकते है।
ब्लोगर पर ब्लॉग बनाने के लिए आपको अगर किसी चीज़ की जरूरत है तो बस वह है एक Gmail ID। Gmail ID बनाने के लिए भी आपको एक कैसा देने की जरूरत नहीं है। अगर हो सके तो अपनी GMail Id उस नाम से बनाए जो आपके ब्लॉग से मिलती जुलती हो या फिर आप अपनी कोई मौजूदा GMail ID bhi इस्तेलाम कर सकते है।
ब्लॉगिंग की जानकारी कितनी जरूरी
ब्लॉगिंग करने के लिए आपको किसी स्पेशल जानकारी की शरुआत में कोई खास जरूरत नहीं होती। यह एक ऐसा काम है जो आप करते करते सिख जाते है। आप इंटरनेट चला सकते है, ब्लॉगिंग से बिना पैसे लगाए लोग कमा सकते है यह जानते है, लोगो तक पहुंचाने के लिए आपके पास जरूरी कंटेंट याने अपने विचार और किसी विषय पर जानकारी है और अपने ब्लॉग के लिए आप मेहनत करने के लिए तैयार है तो इतना ही शुरुआत की काफी है। बस कुछ समय देकर जो भी जानकारी इस विषय पर पढ़ने या देखने मिले उसे समझने को कोशिश जरूर करनी चाहिए।
ज्यादातर ऐसा होता है की जो नया ब्लॉग बनाते है उन्हे इसे बारे में कोई जानकारी नहीं होती और इसी लिए ब्लोगर से बढ़िया कोई प्लेटफॉम जहा आपको कोई खर्चा नहीं करना पड़ता वरना वेबसाइट बनाने के लिए WordPress भी एक Good Option है लेकिन वहा आपको domain name भी खरीदना पड़ता है और Hosting भी लेनी पड़ती है जहा आपको 5000 से 6000 तक शरुआती खर्च आ सकता है और एक अच्छी नई वेबसाइट बना सकते है। पर हु। आपको यही सलाह देंगे की शुरुआत में ब्लॉगर ही इस्तेमाल करे और अपनी आमदनी शुरू करे पर अगर आप खर्चा कर सकते है तो दूसरा विकल्प लेने में कोई बुराई नही है बल्कि वह फायदेमंद ही होगा। पर जहा तक हमारे ब्लॉग का सवाल है हमने अपने सारे ब्लॉग Blogger से ही बनाए है और blogspot.com के इस फ्री डोमेन का इस्तेमाल किया है जो गूगल की तरफ ए फ्री में मिलता है। इसकी कोई सिमसित अवधि नही होती आप इसे हमेशा इस्तेमाल कर सकते है और हमे ब्लॉगर पर बने ब्लॉग पर Google ka AdSense Approval भी मिल चुका है।
ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाने से पहले इन पोस्ट को अवश्य पढ़े
ब्लॉग बनाने के लिए क्या करे
अगर हम अपने मुख्य विषय पर आए तो ब्लॉग बनाने के लिए सब से पहले आपको गूगल में sign in करना होगा। या आप सीधे Blogger.Com पर जाकर भी लोग इन कर सकते है। लोग इन करने के बाद नीचे बताए गए आसन स्टेप्स को फॉलो करे और कुछ ही मिनटों में आपका ब्लॉग/ वेबसाइट बनकर तैयार हो जायेगी।
- आप ने अगर अब तक कोई ब्लॉग नही बनाया तो आप को ऊपर Left Side में Create Your Blog का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक छोटा सा window खुलेगा जहा यह आपका नाम पूछेगा। यहा आप जो नाम लिखेंगे वही नाम हर पोस्ट के साथ आएगा की यह पोस्ट इन्होंने लिखा है। यह आपका नाम आप बाद में settings में जाकर बदल भी सकते है। नाम लिखकर save बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ब्लॉग का नाम पूछने के लिए नया विंडो खुलेगा। आप यहां कोई भी योग्य नाम जो आपके ब्लॉग के अनुरूप हो उसे लिख सकते है। बाद में आप चाहे तो इसे बदल भी सकते है।
- अब आपको नया window दिखेगा कहा ब्लॉग का adress पूछा जायेगा जहा आपको ब्लॉग का यूजरनेम लिखना है। आपके ब्लॉग के username में blogspot.com पहले से पीछे जुड़ा ही रहेगा और आपको इसके आगे अपने ब्लॉग के विषय से जुड़ा या अपना पसंदिता नाम लिखना पड़ेगा जो पहले से किसी ने इस्तेमाल नहीं किया हो। अगर इस नाम से कोई दूसरा ब्लॉग बना है तो आपको यह यूजरनेम नही मिल सकता फिर आपको कोई दूसरा नाम लिखना पड़ेगा जैसे हमने दिया है nowtechhindi।
- अब आपको ब्लॉग के लिए एक थीम को चुनने के लिए कहा जाएगा। फिलहाल आप ब्लॉगर से ही कोई थीम चुन सकते है फिर बाद में आप जब चाहे तब और जितनी भी बार चाहे कही से कोई फ्री थीम या प्रीमियम थीम लेकर ब्लॉग को अपडेट कर सकते है।
- अब इन सभी ऑप्शन को सेव करने के बाद आपको create blog का ऑप्शन आएगा उसपर क्लिक करे और आपका नया ब्लॉग बन जायेगा.
अब आपका ब्लॉग बन चुका है। लेफ्ट साइड में आपको view blog का ऑप्शन दिखेगा जिसपर क्लिक कर के अप अपने ब्लॉग को देख सकते है।
सूचना : अब आपका ब्लॉग तैयार हो चुका है पर इसमें अभी भी आपको एसईओ से जुड़ी settings करनी होगी जो ज्यादा मुश्किल नहीं है और आप हमारी इस विषय पर की गई अन्य पोस्ट से आसानी से कर सकते है और साथ ही इस विषय पर बने YouTube Tutorials भी देख सकते है।
इस पोस्ट से सबंधित किसी टॉपिक पर अगर आप को कोई जानकारी चाहिए तो आप कॉमेंट बॉक्स में बता सकते है।



0 Comments