How To Get Traffic To Blog - ब्लॉग पर ट्रैफिक कहां से लाए


How To Get Traffic To Blog
How To Get Traffic To Blog


  अपने Blog या Blogging Post को ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुचना किसी भी ब्लॉगर के लिए बहुत मायने रखता है। किसी भी Blog की सफलता इसी बात पर मायने रखती है कि उसके पोस्ट कितने लोगों तक पहुँच पाते है, कितने लोग रोज़ उनके post और ब्लॉग्स visit करते है। यह visitors की संख्या जितनी ऊपर की तरफ जाती है उतनी ही ज़्यादा Motivation उस ब्लॉगर को मिलती है आगे बढ़ने के लिए। पेज का सही Seo करने के बाद भी उस पोस्ट को अपनी और से अलग अलग Social Media पर share करना भी ब्लॉगर के लिए उतना ही जरूरी होता है। और आज हमारे पास इतने सारे sharing options है कि हमारे कुछ कक्लिक्स ही हमारा आधा काम कर देते है।  आज हम इस पोस्ट में वह सारे options देखेंगे जिनसे आप अपनी कोई भी ब्लॉग पोस्ट बहुत लोगो के पास आसानी से भेज सकते हो और इसके लिए आपको कोई बहुत ज़्यादा technical knowledge की जरूरत नही होती। इस पोस्ट के हर ऑप्शन को ध्यान से देखे क्योकि अगर आप उस social media पे नही है तो आप बहुत कुछ खो रहे है। इन options में से कुछ आप अच्छे से जानते होंगे, इन्हें use भी करते होंगे लेकिन शायद पूरी तरह से उनका फायदा नही उठाते होंगे। अब हम एक-एक कर इन सब की बात करेंगे।

  1. Pinterest : 
  यह एक ऐसा social media account है जिसमे अगर आप अपनी पोस्ट को ठीक से शेयर कर देते हो तो आप को बाकी किसी जगह इतनी मेहनत करने की कोई जरूरत ही नही पड़ती क्योकि यह पिंटरेस्ट अकाउंट ही कई बार सेकड़ो-हज़ारो में लोगो को आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर ला सकता है। आम तौर पर भी यही सब से खात्री दायक ऑप्शन है ब्लॉगर में Traffic लाने के लिए। 
इसके लिए जरूरी है पिंटरेस्ट पर आपका एक एकाउंट, जिसे आप रोज use करते हो या करेंगे, उस मे बहुत सारे Boards हो जिनमे अलग अलग पिन्स होंगे। और आप Pinterest पर अच्छे खासे unique व्यूज जमा कर लेंगे जो नियमित पिन शेयर करने से बढ़ते है। पिंटरेस्ट पर जितना interaction बढ़ाएंगे उतना ही अच्छा होगा।
  आप पिंटरेस्ट के एकाउंट पर अपने प्रोफाइल में अपनी वेबसाइट या ब्लॉग add कर सकते है। जिस से वह सब से पहले दिखता है और ब्लॉग पर ट्रैफिक वहाँ से भी आता है।

2. Quara :
  पिंटरेस्ट के अलावा यह भी दूसरी ऐसी वेबसाइट/एप्प है जिस से अच्छी तरह से आपके ब्लॉग का प्रचार होता है। मेरे दूसरे ब्लॉग में ट्रैफिक का दूसरा main source Quara ही है।
   वैसे quara सवाल जवाब करने और ज्ञान प्राप्त करने के लिये जानी जाती है लेकिन इसी वजह से लोग सभी प्रकार की जानकारी के लिए यहां आते है, इस मे हर विषय से जुड़े सवाल और जवाब मिल जाते है जिसमें आप अपने ब्लॉग का बहुत अच्छा प्रचार कर सकते हो। जिस विषय पर आपका ब्लॉग बना है उस विषय की आपको बहुत अच्छी जानकारी तो होगी ही। आपको बस उस विषय से जुड़े नए सवाल करने है और उसी सवाल के या दूसरों के पूछे प्रश्नों का जवाब देना है और लोगो को जवाब के अंदर अधिक जानकारी के लिए आपके ब्लॉग पर आने के लिए कहना है इस के लिए आप अपने जवाब में अपनी किसी पोस्ट का या ब्लॉग का लिंक दे सकते हो। आप अपने quara के प्रोफाइल पर अपने ब्लॉग का नाम add कर सकते हो। इस से जब भी कोई आपका प्रोफाइल चेक करेगा उसकी नज़र आपके नाम के ठीक नीचे आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के नाम पर जाएगी और वह चेक करने के लिए विजिट कर सकते है। इस से भी बहुत अच्छा ट्रैफिक मिलता है क्योंकि Quara पर ज़्यादातर लोग नया नया सीखने और जिज्ञासावश आते है और उनकी यही जिज्ञासा उन्हें आपके ब्लॉग तक भी खिंच लाती है।

3. Instagram : 
  Instagram आज ज़्यादातर सभी लोगो के लिए अनिवार्य एप्प बन चुका है। जो भी शख्स आज ऑनलाइन की दुनिया से जुड़ा हुआ है वह इंस्टाग्राम को नज़रअंदाज़ नही कर पाया होगा। आज कोई celebrity हो या फिर कोई business, कोई आम या खास सभी इंस्टाग्राम में एकाउंट रखते ही है। इस फोटो शेयरिंग एप्प की खासियत सिर्फ फ़ोटो शेयर करने से कई आगे बढ़ चुकी है। यहाँ लोग अपना बिज़नेस promote करते है, नए कॉन्टेक्ट्स बनाते है, fans बनाते है, friends बनाते है और ढेर सारा ट्रैफिक यहाँ से भी बटोरते है। आप यहां अपने प्रोफाइल पर अपने ब्लॉग का नाम ऐड कर सकते हो। अपने फॉलोवर्स बढ़ाकर उन्हें अपने ब्लॉग या वेबसाइट के बारे में बता सकते हो यानी प्रोमोट कर सकते हो।

4. Facebook:
  फेसबुक यानी सभी इंटरनेट यूजर्स का जानिता सोशल मीडिया। हर उम्र का User जिसे आसानी से चला सकता है वैसा application. आप इसका इस्तेमाल बहुत अन्य सेवाओ के साथ आपके ब्लॉग पोस्ट को promote करने के लिए भी कर सकते हो। Facebook पर आपको एक से एक तरीके मिलेंगे आपकी वेबसाइट या ब्लॉग और ब्लॉग पोस्ट को प्रोमोट करने लिए। 
 फेसबुक पर आपका एकाउंट तो होगा ही और उसमें कुछ दोस्त भी होंगे। अगर एकाउंट नही है तो बिना देरी किये बना लीजिए। और अगर है तो अपनी फ्रेंड लिस्ट में आप किसे किसे अपनी पोस्ट भेज सकते हो वह तय कर ले। यहां आप ऊनी पोस्ट आपके सभी दोस्त या फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते हो। इस सोशल मीडिया पर आपके पास खास 3 तरीके है अपनी पोस्ट को प्रोमोट काटने के लिए।

a. Main Post :
यह वो पोस्ट है जो आपके एकाउंट में timeline में दिखती है और आपके दोस्तों की फीडबैक में आती है। आपके सभी फ्रेंड्स और फॉलोवर्स यह पोस्ट देख पाएंगे और अगर आपने उन्हें टैग कर दिया तो उन्हें नोटिफिकेश भी जाएगी और वह इसे विजिट कर सकते है। 

b. Facebook Pages :
यह फसबूक पर सबसे ज़्यादा कारगर तरीका है आपकी ब्लॉग पोस्ट को या ब्लॉग को प्रोमोट करने के लिए। आप बहुत आसानी से फसबूक पर अपनी पसंद अनुसार कोई facbook page बना सकते हो। इसे लाइक करने के लिए अपने दोस्तों को बुला सकते हो या अलग से पेज प्रोमोट काट के हज़ारो या लाखो में भी फॉलोवर्स जमा कर सकते हो और उस पेज पर अपनी पोस्ट शेयर कर बहुत सारी ट्रैफिक अपनी पोस्ट पर ला सकते हो।
c. Facebook Groups :
  फेसबुक के ग्रुप्स एक और बहुत अच्छा विकल्प है अपनी ब्लॉग पोस्ट्स को शेयर करने के लिए। आप इसमें हज़ारो की संख्या में मेंबर्स जमा कर सकते हो, अपने दोस्तों से कह सकते हो या ग्रुप मेंबर्स से कह सकते है कि और को जोड़े। आप सिर्फ ब्लॉग प्रोमोशम के लिए भी कोई ग्रुप बना सकते हो जिसमें बहुत सारे ब्लॉगर्स इसी सोच से आए हो जिस से सभी का प्रमोशन हो सकेगा।
  
  Facebook पर आप बहुत सारे पेज बना सकते हो और अपने पेज की वेबसाइट में अपने ब्लॉग को अपडेट कर सकते हो। हर एक्टिव पेज बहुत ऑयर लोगो का ध्यान आकर्षित कर सकता है और अच्छा चलने पर अच्छी खासी Traffic आपके ब्लॉग पर ला सकता है।