How To Update Old Posts Of Your Blog - ब्लॉग की पुरानी पोस्ट को कैसे नवीनतम करे
![]() |
| How To Update Old Posts Of Your Blog |
How to update Old posts of Blog अपने blog या website की पुरानी पोस्ट को नवीनतम कैसे करे यह हम आज इस पोस्ट में जानेंगे। Blog की posts को update करने के बहुत से कारण और तरीके है यह हम Pointwise जानेंगे।
1. Why Should We Update Our Blog's Or Website's Posts - हमें अपने ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट को अपडेट क्यों करना चाहिए।
2. What Makes Our Blog's Or Website's Posts Old or Outdated - क्यों हमारे ब्लॉग या वेबसाइट की पोस्ट पुरानी या अप्रचलित हो जाती है
3. What Problems We Face With Outdated Posts - ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट पुरानी हो जाए तो क्या मुश्किलें आती है
4. How To Update Our Blog's Or Website's Posts - अपने ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट को अपडेट कैसे करे
1. Why Should We Update Our Blog's Or Website's Posts - हमें अपने ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट को अपडेट क्यों करना चाहिए -
जब हमारी पोस्ट बहुत महीनो या एक दो साल पुरानी हो जाती हैबौर हम उसमे किसी भी प्रकार का कोई फेर बदल नही करते हो सर्च इंजन यह मान लेते है की अब यह एक Dead Post बन चुकी है। फिर चाहे कोइबुस विषय की खोज ही क्यों न आकर रहा हो, लेकिन अगर सर्च इंजन ने आपकी पोस्ट को महत्व ही नही दिया तो वह लोगो तक नही पहुंच पाएगी, इसलिए हमे समयसर अपनी पोस्ट को update करते रहना चाहिए।
अगर हम अपनी पोस्ट को अपडेट नहीं करते तो धीरे धीरे उनकी रैंकिंग नीचे जाने लगती है।
2. What Makes Our Blog's Or Website's Posts Old or Outdated - क्यों हमारे ब्लॉग या वेबसाइट की पोस्ट पुरानी या अप्रचलित हो जाती है -
* जब हम किसी पोस्ट को लिखते है तो कई बार उसका ठीक से SEO नहीं कर पाते। कुछ पोस्ट हम बस अपनी जानकारी अनुसार समय से लिख देते है और उस पर ज्यादा एसईओ ऑप्टिमेजेशन नही कर पाते। इसलिए वह पोस्ट ज्यादा रैंक नही कर पाती, जिस वजह से जरूरी है की हम उसे ठीक से SEO Optimised करे याने समय समय पर अपडेट करे।
* हम जो भी पोस्ट या जानकारी लिखते है उन्हें समय समय पर हमें अपडेट करना जरूरी होता है वरना वह समय के साथ पुरानी हो सकती है और लोगों के लिए वह जानकारी अगर पुरानी या बेकार हो चुकी होगी तो लोग आपके ब्लॉग से तुरंत चले जाएंगे। जैसे की उदाहरण देखे तो, कोई किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए आपके ब्लॉग पर आया है और आपने उसकी आने वाली फिल्म के बारे में लिखा था जो आज के हिसाब से डेढ़ साल पहले ही रिलीज हो चुकी है और यह जानकारी उस शख्स के लिए किसी काम की नही क्योंकि आपने डेढ़ साल से उस पोस्ट में कुछ अपडेट नहीं किया। उनके तुरंत ब्लॉग छोड़ ने से आपकी वेबसाईट या ब्लॉग का Bounce Rate बढ़ता है जो ठीक नहीं है।
* कई बार ऐसा भी हो सकता है की आप ने किसी विषय के बारे में कुछ लिखा है पर आपने पूरी जानकारी नहीं दी या फिर बहुत विस्तार से नही लिखा है तो आप उस पोस्ट में और जानकारी जोड़कर उसे अपडेट कर सकते है।
* कभी यह भी हो सकता है की आपने जो कुछ लिखा था अब समय के साथ वह उतना जरूरी नहीं रहा और apkonuse आज के हिसाब से जरूरी बनाने के लिए उसमे कुछ बदलाव करके उसे update करना पड़ेगा।
* अगर आपकी पोस्ट में ऐसा कुछ भी नही हैंजिसे बदलना जरूरी हो फिर भी आप को उसमें कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं जिस से सर्च इंजन को लगेगा की आपकी पोस्ट अपडेट होती रहता है जिससे आपकी पोस्ट रैंक होती है।
3. What Problems We Face With Outdated Posts - ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट पुरानी हो जाए तो क्या मुश्किलें आती है
अगर आपके ब्लॉग की पोस्ट समय से अपडेट नहीं होती तो उनकी रैंकिंग काम होने लगती है।
अगर आप अपनी पोस्ट को अपडेट नहीं करते तो लोगों के लिए वह किसी काम की नही रह सकती जिस से लोग आपकी वेबसाईट या ब्लॉग पर आना बंद कर सकते है।
अगर आप की पोस्ट्स कई महीनो या सालो से बिल्कुल update नहीं होती तो सर्च इंजन इसे Dead Posts मान कर इसे सर्च लिस्ट से हटा सकता है या बहुत ही नीचे के जा सकता है फिर व्यूज आने ना के बराबर हो जाते है।
4. How To Update Our Blog's Or Website's Posts - अपने ब्लॉग या वेबसाईट की पोस्ट को अपडेट कैसे करे
आज के समय में blogging के क्षेत्र में compitition बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप अपने पुराने पोस्ट को अपडेट नहीं करेंगे तो दूसरे ब्लॉगर्स के पोस्ट उन्हे नीचे धकेल देंगे।
आप जो भी नई पोस्ट लिखते है उनमें हमेशा कुछ न कुछ बदलाव करने की गुंजाइश रहती ही है आप उन्हे हमेशा पहले से अच्छा और नवीनतम बना सकते है जिससे लोग उन्हें विजिट करेंगे फिर वहा पर रुक कर दूसरी पोस्ट पढ़ेंगे जिससे आपके ब्लॉग पर बहुत ही अच्छी रैंकिंग बढ़ेंगी।
* आप की पोस्ट की रैंकिग बहुत हद तक आपके पोस्ट की टाइटल से जुड़ी है इसलिए जरूरी है की आपकी पोस्ट का टाइटल बहुत आकर्षक हो जिसे पढ़ते ही लोगो को यह समझ आए की आपकी पोस्ट का विषय क्या है और यह उनके कितने काम का है। अगर आपकी पोस्ट का टाइटल पहले से किसी खास keyword से नही बना तो अब उसमे कोई अच्छा कीवर्ड डालिए या उसमे कोई सही फेर बदल कीजिए।
* आपके ब्लॉग की पोस्ट में images बहुत important होती है। उनकी साइज हमेशा जितनी हो सके उतनी कम kb की होनी चाहिए। अगर आपकी इमेज बहुत भारी है तो उन्हें आप image compressor की हेल्प से हल्का करिए जिस से आपकी साइट जल्दी लोड होगी और यह रैंकिंग के लिए बहुत अच्छा होगा।
* अगर आप पोस्ट में कोई जानकारी देते है तो उन्हें update करिए, अगर कोई शायरी या कविता लिखते है तो उनमें बढ़ावा कीजिए।
* आगर आपकी पोस्ट में कोई grammer या spelling mistakes है तो उन्हें ठीक करिए।
इस प्रकार के कई तरीको से आप अपनी Posts को Update कर सकते है।



0 Comments