How To Post Imgaes With SEO - इमेजेस का एसईओ कैसे करे
Image SEO किसी भी पोस्ट के लिए बहुत जरूरी होता है। कई बार हम यह सोचते है की हमारा Blog या Website तो लोगो को जरूरी जानकारी देता है और लोगो को पढ़ने से मतलब है इसलिए Images ना भी पोस्ट करे तो क्या फर्क पड़ता है, या कोई भी Topic Related Image पोस्ट कर देना भी काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपके पोस्ट में आपका written content कितना भी जरूरी क्यों ना हो, अगर उसमे आप इमेजेस नही लगाते तो वह पोस्ट लोगो को बांधे रखने में नाकाम हो सकती है। बिना images के आपकी blog post लोगो को बोर कर सकती है और आप Image Search Engine Optimization के फायदे भी नही ले सकेंगे।
Image Search Engine Optimization की इस पोस्ट में हम यह टॉपिक कवर करेंगे।
1. Benefits Of Image and Image SEO - इमेज और इमेज एसईओ के फायदे
2. Where To Get Right Images - सही इमेजेस कहा से लाए
3. Creating Your Own Images - अपने लिए खुद इमेजेस बनाना
4. Image Format - इमेज की बनावट
5. Image SEO - इमेजेस का एसईओ
1. Benefits Of Image and Image SEO - इमेज और इमेज एसईओ के फायदे
आप के ब्लॉग या website की इमेज आपके लिए कई तरह से उपयोगी होती है। एक Proper SEO Imgae इस तरह आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर ट्रैफिक ला सकती है :
- Image Search में कई बार आपकी इमेज रैंक कर सकती है, जिस से वह लोगों के ध्यान में तुरंत आ सकती है। कई बार हमारी पोस्ट रैंक हो या ना हो पर इमेज भी रैंक हो सकती है।
- Topic से related images जब आपके ब्लॉग में होती है आपको कोई बात समझाना ज्यादा आसान हो जाता है।
- बिना इमेजेस के आपकी पोस्ट लोगो को बोर कर सकती है।
- सही टॉपिक पर सही इमेज लगाने से लोग जिस टॉपिक को ढूंढ रहे है उसपर जल्दी पहुंच सकते है और इस सुविधा से दोबारा आपकी वेबसाइट पर आ सकते है।
- Helps in bookmark. जब कोई किसी वजह से आपके पेज का बुकमार्क बनाकर रखना चाहता है ताकि वह वापस आए तो bookmark save करते समय ब्राउजर उन्हे बुकमार्क के लिए कवर फोटो के ऑप्शन देता है जिस से वह बुकमार्क क्यों था वह उन्हें याद रहे, यह बुकमार्क की इमेजेस ज्यादातर आपकी website की होती है या लोगो होता है। ऐसे समय पर टॉपिक रिलेटेड बुकमार्क से लोग याद रखकर दोबराते है
- Images attract people. चाहे सर्च इंजिन हो या आपके ब्लॉग का main पेज। आपकी पोस्ट खोलने के लिए उसकी इमेज ही लोगो को बहुत हद्द तक प्रभावित करती है।
2. Where To Get Right Images - सही इमेजेस कहा से लाए
Blog posts के लिए images तो बहुत जरूरी है यह तो अब हम जानते ही है पर इस लिए हम इंटरनेट से कोई भी इमेज नही ले सकते। हमारे ब्लॉग में लगी सभी इमेजेस ऐसी होनी चाहिए जिस पर या तो हमारा हक हो या फिर जिस पर कोई और अपना हक ना जता सके। इसके लिए आप दो Best तरीके अपना सकते है। पहला है ऐसी इमेजेस पोस्ट करना जिसपर कोई कॉपीराइट ना हो और आप ऐसी इमेजेस बहुत ही आसानी से कुछ वेबसाइट से free में download कर सकते है और अपने ब्लॉग या वेबसाइट में लगा सकते है। दूसरा तरीका है अपने ब्लॉग या वेबसाईट के लिए अपनी इमेजेस खुद ही बनाए। ऑनलाइन इमेजेस download करने के लिए आप Pixabay जैसी वेबसाइट से इमेजेस लिकर अपने ब्लॉग में लगा सकते है।
3. Creating Your Own Images - अपने लिए खुद इमेजेस बनाना
आज के समय में अपने लिए इमेजेस बनाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। कुछ ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की मदद से, या MS-Paint की मदद से या किसी और सॉफ्टवेयर की मदद से आप अच्छी images बना सकते हो। अगर आप को पता है की आपको क्या चाहिए और किस लिए चाहिए तो आप बहुत तरीके से अपनी इमेज बना सकते है।
इसमें सब से बढ़िया तरीका जो में इस्तेमाल करता हूं वह है Screen Shots। किसी image editor में या video editor में कुछ objects को एक के ऊपर एक रखकर जब आप स्क्रीन शॉट्स लेते है और MS-Paint में जाकर उसे पेस्ट करते है तो वह file save करने से आपको एक इमेज मिल जाती है जिसे आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर upload कर सकते है। अगर आप अपने रीडर को कोई कॉन्सेप्ट समझा रहे है की किस तरह वह कोई ऑनलाइन प्रोसेस फॉलो कर सकते है तो आप उन्हें अपने प्रोसेस के स्क्रीन शॉट्स भी दिखा सकते है।
4. Image Format - इमेज की बनावट
यह आपके ब्लॉग पोस्ट की इमेज का सब से जरूरी point है की आप किस format में अपनी इमेजेस बनाते है। पहले के समय में हमारे लिए कोई खास बात नहीं थी के इमेज किस प्रकार से बनी हुई है याने वह png file है या jpg। जब आप MS-Paint में कोई file यूं ही save kar लेते है तो वह png में सेव होती है,लेकिन अगर आप ध्यान रखकर save करते समय JPEG सिलेक्ट करते है तो वह जेपीईजी में सेव होती है। अगर आप सिर्फ जेपीईजी में सेव करके भी पोस्ट कर देते है फिर भी यह आपकी पोस्ट के लिए काफी नही होता। इसे ठीक से समझते है।
अगर आपकी सारी इमेजेस .png में बनी है तो यह आपके पेज का loading time बढ़ा देती है क्योंकि एक तरह से कहे तो यह बहुत भारी होती है।
अगर images png में है तो पेज लोड होने में टाइम लगता है और आप के ब्लॉग की स्पीड कम हो जाती है और गूगल को यह बिलकुल पसंद नहीं। इस से आपके ब्लॉग की पोस्ट रैंक नही हो पाती।
अगर images jpeg में बनी है लेकिन इसका वजन ज्यादा है तब भी यह ब्लॉग या वेबसाइट के लिए अच्छा नहीं है। आज के समय में जरूरी है की आप Next Gen Format इस्तेमाल करे जैसे की WEBP।
जब भी आप कोई नई image बनाते है या डाउनलोड करते है आपके लिए जरूरी है की आप इसे दो प्रोसेस से गुजारे। पहला है जो इमेज को compress करना और दूसरा है उन compressed image को WEBP में convert करना। इन दोनो प्रोसेस को आप फ्री में ऑनलाइन कर सकते है। अगर आप Google करते है तो बहुत सी अच्छी वेबसाईट आपको मिल जाएगी जो फ्री में या कोई पैकेज देकर यह काम करती है।
5. Image SEO - इमेजेस का एसईओ
आप जब भी कोई इमेज ब्लॉग में पोस्ट करते है तो आप उसे यूं ही अपलोड ना करे। अपलोड करने के बाद आप को उस इमेज पर क्लिक करके उसकी सेटिंग्स में जाकर उसे पोस्ट से रिलेटेड एक नाम देना है, फिर वही या दूसरा Alt name याने alternative नाम देना है। जिस से जब गूगल कोई कीवर्ड सर्च करता है तब crawl करते वक्त वह इस नाम को पढ़ता है और हो सकता है वह users के सामने आपकी यह इमेज रख दे और रीडर आपकी पोस्ट तक पहुंच जाए।



0 Comments