How To Select Blogger Theme - ब्लॉग के लिए थीम कैसे चुने

How To Select Blogger Theme

एक अच्छी Blog Theme किसी भी Successful Blog के लिए बहुत ही जरूरी होती है। एक बहुत ही अच्छी ब्लॉग थीम आपके रीडर्स पर एक बहुत ही अच्छा प्रभाव डालती है और लोगो को ब्लॉग की तरफ आकर्षित करती है।
  ब्लॉग के लिए अच्छी थीम की जरूरत बहुत सी वजह से पड़ती है और बहुत ही complex और Confusing theme आपके readers को आपके ब्लॉग से दूर भगा सकती है।
  इस पोस्ट में हम देखेंगे की ब्लॉगर पर थीम कौनसी ले और कहा से ले। अगर हम Wordpress के ब्लॉग्स की या वेबसाईट की बात करे तो वहा हमे थोड़े खर्चे के साथ अच्छी सुविधाएं भी मिलती है जिसमे होस्टिंग लेनी पड़ती है और वही वर्डप्रेस पर आपको अच्छी प्रीमियम लुक जैसी themes भी फ्री में मिलती है। और यहां ब्लोगर पर अगर आप डोमेन भी नही लेते हो तो आपको कोई खर्चा नहीं आता और ब्लॉगर की तरफ से भी कुछ free themes आपको मिलती है।
  Blogger Theme की इस पोस्ट में हम यह Points Cover करेंगे
  जो आप को इस विषय में detail में जानकारी देगी।
1.  What is Blogger Theme - ब्लॉगर थीम क्या होती है
2.  Blogger's Theme Option - ब्लॉगर के थीम के विकल्प
3. How To Get New Theme For Blog - ब्लॉग के लिए नई थीम कैसे ले
4. Blogger Theme SEO - ब्लॉगर थीम का एसईओ
5. How To Change Blogger Theme - ब्लॉगर की थीम को कैसे बदले 

1. What is Blogger Theme - ब्लॉगर थीम क्या होती है

  Blogger theme याने आपके ब्लॉग या वेबसाइट की रूपरेखा। जो भी आप वेबसाइट देखते हो, ब्लॉग देखते हो, पढ़ते हो सब किसी न किसी थीम पर चलते है। बहुत सी वेबसाइट की अपनी खुद की बनाई हुई थीम होती है जो exclusive होती है और अपना अलग interface होता है जैसे की Facebook, Tweeter, YouTube वगैरा।
  फिर होती है वह वेबसाईट जिन्हें हम आम तौर पर विजिट करते है और बहुत Successful होती है वह भी किसी न किसी थीम पर ही चलती है। यह वेबसाईट अपने लिए कोई अच्छी प्रीमियम होस्टिंग लेती है और Premium theme इस्तेमाल करती है। आप भी सालाना फीस देकर अलग अलग प्लान में से जो आपको suit करे उसका इस्तेमाल करके आपको वेबसाइट को भी वैसा ही दिखा सकते हो।  
  एक थीम दरअसल और कुछ नही बस एक coding से भरी हुई फाइल होती है जो आप अपनी सुविधा अनुसार Edit कर सकते है। आपको बस यह फाइल अपने ब्लॉग के थीम ऑप्शन में जाकर अपलोड करनी होती है और आप के ब्लॉग या वेबसाईट का Look बस कुछ ही seconds में बदल जाता है। 
  जब भी आप अपने ब्लॉग की थीम में कुछ भी बदलाव करते है तब सावधानी के लिए पहले हमे इसका backup ले लेना चाहिए। और अगर आपको कोडिंग के विषय में कोई भी जानकारी नहीं है तो बेहतर होगा की आप खुद इसेबिना जानकारी या मदद के एडिट ना करे। आप बस थीम अपनी पसंद अनुसार अपलोड करे।
  अगर आप थीम के ऊपर कोई खर्चा नहीं करना चाहते तो आप ब्लॉगर की तरफ से मिलने वाली फ्री थीम्स या किसी और वेबसाईट से फ्री थीम्स ले सकते है इसके बारे में हम आगे बात करेंगे।

2.  Blogger's Theme Option - ब्लॉगर के थीम के विकल्प

  Blogger आपको blog बनाते समय ही Theme चुनने का ऑप्शन देता है। आप तभी अपने पास मौजूद कोई थीम अपलोड कर सकते हो या ब्लॉगर के दी हुई कोई फ्री थीम इस्तेमाल कर सकते हो।
ब्लॉगर आपको थीम के यह ऑप्शन देता है।
  • Contempo - आप इसे ब्लॉगर की default theme कह सकते हो। Everyday blog के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप बहुत से विषयों के लिए इसे पसंद कर सकते है जैसे की Travel blog।
  • Soho - यह थीम भी एक अच्छे interface के साथ आती है और आप इसे Peraonal, Travel, Mackup, Recipe ऐसे कई ब्लॉग के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
  • Emporio -  जहा तक मुझे लगता है यह Food Recipe Blog के लिए बढ़िया होता है, पर आप इसका इस्तेमाल और ब्लॉग के लिए भी कर सकते है। 
  • Notable - यह एक Highly Recommend Blogger Theme है जिसका बहुत ही बढ़िया लुक है और बहुत सिंपल और आकर्षक थीम है।
  • Essential - यह थीम भी अपने नाम की ही तरह है, जो सिंपल भी है और usable भी।
  • Simple - यह थीम अपने नाम की तरह ही है सिंपल जो सभी पोस्ट को एक के बाद एक दिखती है। पर मेरी तरफ से इसका रिकोमैंडशन नही हैं क्योंकि जहा तक मुझे पता हैं यह और बाकी कई responsive नहीं है मोबाइल के साथ adjust हो जाए। 
  • Dynamic
  • Picture window
  • Awesome Inc.
  • Watermark
  • Ethernal
  • Travel
3. How To Get New Theme For Blog - ब्लॉग के लिए नई थीम कैसे ले
  अगर आप अपने ब्लॉग के लिए एक नई थीम लेना चाहते है तो यह बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको उन वेबसाईट पर जाना होगा जो ब्लॉगर के लिए थीम बनाती है या देती है। आप अपने ब्लॉग के लिए दो तरह को थीम इस्तेमाल कर सकते है, एक Free और दूसरी Paid. 
  आपको Google Search करने से ऐसी बहुत सी वेबसाईट मिल जाएगी जो ब्लॉग के लिए फ्री में थीम provide करती है और उसी थीम का Premium। Version लेने का ऑप्शन भी देती है।
  एक Free theme aur Paid Premium theme में इतना फर्क होता है की free theme में आपको कुछ सुविधाएं नहीं मिलती जैसे free theme में उस वेबसाइट का footer में क्रेडिट रहता है यानी आपने उनसे यह फ्री में ली है यह दिखाता है। इसके साथ ही कस्टमाइजेशन के कुछ बेहतर विकल्प और Conusmer suppprt की सुविधा Paid version में रहती है।

4. Blogger Theme SEO - ब्लॉगर थीम का एसईओ
  एक सक्सेसफुल ब्लॉग का सही आधार होता है सही SEO। Blog की Post के साथ Theme का SEO भी इतना ही मायने रखता है। आपकी इस्तेमाल होने वाली थीम ना ही सिर्फ Responsive aur Mobile Friendly होनी चाहिए बल्कि उसे SEO Ready भी होनी चाहिए। 
  एक Search Engine Optimised Theme याने एक ऐसी थीम जो लोड होने में बिलकुल समय नहीं लेती। हमारे ब्लॉग का SEO बहुत चीजों पर निर्भर करता है, जैसे इमेजेस, थीम की कोडिंग, सही keywords, वगैरा। अगर हमारे थीम में बहुत जटिल कोडिंग है या फिर जिस का इस्तेमाल हमारे ब्लॉग में नही हो रहा वैसी कोडिंग है जिसे Unused javascript कहते है उससे हमारे ब्लॉग की पोस्ट और ब्लॉग की स्पीड कम हो जाती है और इस वजह से हमारे ब्लॉग की गूगल में रैंकिंग भी कम हो जाती है।
  इसे सॉल्व करने के लिए हमे चाहिए की ऐसी थीम ले well optimised हो या फिर हम अगर थीम बदलना नहीं चाहते तो हमे ध्यान देना चाहिए की problem किस वजह से आ रही है और उसे दूर करना चाहिए। इसके लिए आप यूट्यूब से इस विषय में वीडियो देखकर मदद ले सकते है, professional help ले सकते है। थोड़ी सी जानकारी और रिसर्च के बाद आप खुद भी इसे समझ सकते है।

5. How To Change Blogger Theme - ब्लॉगर की थीम को कैसे बदले 
  Blogger में theme change करना या अपलोड करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप यह steps follow कीजिए -

Method no. 1 - पहला तरीका
  • ब्लॉग के लिए एक अच्छी से थीम downlod करें।
  • जब आप वह थीम download करेंगे तब वह Zip Format में होंगी क्योंकि वह बाकी फाइल्स जैसे की manual, information वगैरा के साथ आती है तो उसे Extract करिए और थीम वाली फाइल को अलग करिए।
  • अब अपने Google Account में sign in करिए और ब्लॉगर में जाइए।
  • ब्लॉगर में theme option में जाइए।
  • वहा My Theme के पास एक dropdown menu होगा जिसमें Backup, Restore, Edit HTML जैसे ऑप्शन होगे।
  • यह हमारी सलाह होगी के कुछ भी बदल ने पहले अप मौजूदा theme का backup ले कर उसे कही सेव कर ले ताकि अगर आप को यह नई थीम पसंद ना आए या कोई SEO related परेशानी हो और अपनी पुरानी थीम वापस चाहते हो आप उस बैकअप फाइल को Restore कर सके।
  • अब आपको थीम बदलने के लिए वहा जो Restore का option दिया है उसे Select करे और अपनी पसंदीता download की हुई थीम को सेलेक्ट करके अपलोड करे।
  • आप के ब्लॉग की थीम बदल चुकी है।
Method No. 2 - दूसरा तरीका

 किसी तकनीकी वजह से आप नई थीम की फाइल अगर upload नहीं कर पा रहे है तो आप यह तरीका भी अपना सकते है।

  • आप जिस थीम को upload करना चाहते है उसे Notepad या ऐसे ही किसी और Application की मदद से open कीजिए।
  • आपको coding की एक HTML की file दिखेगी। कही पर भी एक click करके CTRL + A press करे और सब कुछ copy करले।
  • अब थीम के उसी dropdown menu में Edit HTML का option आपको दिखेगा उसपर click करिए।
  • आपके सामने HTML की फाइल खुल जायेगी वहा भी एक click करके सब Select कर ले और डिलीट कर दे फिर जो फाइल आपने copy की है उसे पेस्ट कर दे।
  • अब वहा सेव का ऑप्शन होगा ऊपर वहा से इस Process को save कर दे।
  • आप के blog की theme change हो चुकी है।