Adsense Ad Serving Limit Kya Hota Hai -
Ise Kaise Thik Kare
Adsense ad limit kya hota hai, Adsense ad Limit Kaise Thik Kare। दोस्तों अगर आप ब्लॉगिंग करते हो तो जरूरी नहीं है की अब तक आपको Adsense Ad Limit लगने जैसी कोई परेशानी आई हो लेकिन कुछ गलतियां करने से यह ad limit का आपको सामना करना पास सकता है। इस लिए यह एडसेंस ad limit kya hai, कौनसी गलतियां नही करे इनसे एडसेंस की एड लिमिट लगती हैं यह आज हम बहुत सरल शब्दों में जानेंगे।
Adsense Ad Limit लगना आपके ब्लॉग के लिए बहुत नुकसानकारक होता है। इस की वजह से आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर बहुत ही कम या ना के बराबर ads नजर आती है। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है और इसे कैसे हटाया जाए।
इस post में आपको निम्नलिखित points पर जानकारी मिलेंगी -
1. What is AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट क्या होती है।
2 Why AdSense Ad Serving Limit Is Imposed - एडसेंस एड लिमिट क्यों लगाई जाती है
3. How To Avoid AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट से कैसे बचे
4. Problem Solving Of AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट की परेशानी से कैसे निजात पाएं
1. What is AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट क्या होती है।
बहुत बार बिना अच्छे ट्रैफिक के भी जल्दी हमे एडसेंस मिल जाता है क्योंकि हम बाकी सभी सेटिंग्स और नियम का ठीक से पालन करते है जैसे की Unique Post, Proper Policies को follow करना वगैरा, पर बाद ने कुछ दिनों में हमे एक इमेल मिलता है की आपकी वेबसाइट या ब्लॉग में एडसेंस एड लिमिट लगाई जा रही है। जिस वजह से चाहे हमारे विजिटर बहुत ही अच्छी संख्या में हो पर उन्हें बहुत ही कम या ना के बराबर एड शो होती है। इससे आपकी कमाई रुक जाती है। इस परेशानी से निपटना कई बार मुश्किल लग सकता हैं क्योंकि इसकी कोई टाइम लिमिट फिक्स्ड नही होती। यह आम तौर पर ज्यादा से ज्यादा 30 दिन ले सकता है जब तक Google आपकी वेबसाइट को Annalise करता है। किसी विशेष परिस्थितियों में यह समय सीमा बढ़ सकती है और इस विषय में गूगल भी कुछ कह नहीं सकता।
2 Why AdSense Ad Serving Limit Is Imposed - एडसेंस एड लिमिट क्यों लगाई जाती है।
Google के लिए यह बहुत मायने रखता है की वह सभी advertisers, publishers और users के हक की रक्षा करे और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या cheating ना होने दे और ना ही Ad Related कोई Bad Experience होने दे। इसलिए कई बार आपके adsense account पर ad serving limit लगा दी जाती है और फिर Google आपकी website को analyse करता है। खासकर यह तब होता है जब Google के ध्यान में कोई invalid clicks की बात आती है। जैसे आपके एडसेंस अकाउंट पर जो ट्रैफिक है वह ज्यादातर Organic ना होकर Paid है जो शायद आप किसी referral sites या सोशल साइट्स से नीति विरुद्ध लाते हो। तब यह परेशानी आ सकती है।
3. How To Avoid AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट से कैसे बचे
मुझे ऐसा लगता है की हमें सबसे ज्यादा भरोसा अपने काम पर होना चाहिए। Right Content Regularly Posting करने से हमे बहुत अधिक मात्रा में शेयरिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई बार हम बहुत ज्यादा अपनी पोस्ट को शेयर कर देते है, जिस से visitor तो आ जाते है पर ज्यादा देर रुकते नहीं। अगर हमारी पोस्ट का content interesting या informative हुआ तो लोग ज्यादा रुकेंगे और बाकी पोस्ट भी देखेंगे जिस से की ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ेगा।
अगर हमारी वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक बहुत कम होता है और विजिटर रैफरल की वजह से या सोशल मीडिया की वजह से आते है तो वह ज्यादा देर ठहरते नही और यह भी invalid click की तरह ही माना जा सकता है, जो Google की नजर में आते ही adsense पर एड लिमिट लग सकती है।
जब भी कोई आपकी website पर किसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए आएगा तो यह बहुत जरूरी है की इससे उन को सही जवाब मिले, तभी वह ज्यादा देर रुकेंगे, और इसके लिए जरूरी है बहुत अच्छी क्वॉलिटी का कंटेंट लोगो तक पहुंचाना। इससे आपकी website google की नजर में आएगी और अच्छे से रैंक भी करेगी और ad limit जैसी किसी परेशानी का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा।
4. Problem Solving Of AdSense Ad Serving Limit - एडसेंस एड सर्विंग लिमिट की परेशानी से कैसे निजात पाएं
जब आपको Google की तरफ से यह मैसेज मिले की आपकी ब्लॉग वेबसाइट पर एड लिमिट लग चुकी है तो आप को जो भी मौजूदा एड आपकी website पर है उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने adsense से ऑटो एड का ऑप्शन चुना है तो उसे तुरंत बंद कर दे।
आपको वेबसाइट पर अगर यह लिमिट लगी तो देखिए कही आपने कोई नियम उल्लंघन तो नही किया कैसे स्पैम लिंक देना, invalid clicks, poor quality content, वगैरा, अगर हां तो उसे ठीक करे।
आपने किसी तरह की Paid traffic का इस्तमाल किया है तो आपको उसे तुरंत बंद करना पड़ेगा। बहुत अधिक मात्रा में अगर शेयारिंगनकी वजह से सोशल मीडिया से ट्रैफिक आ रहा है और baunce rate बहुत बढ़ गया है तो आपको उसे भी नीचे लाने का प्रयास करना चाहिए।
Google आपके एडसेंस पर एड लिमिट लगाने के बाद आपके ब्लॉग या website पर नज़र बनाए रखता है इसलिए ठीक से रेगुलर और अच्छी पोस्ट करते रहिए और ऑर्गेनिक ट्रैफिक बढ़ाने की कोशिश करे इससे 15 से 30 दिनो के अंदर यह लिमिट है सकती है। किसी विशेष परिस्थितियों में यह एड लिमिट बढ़ सकती है।



0 Comments