YouTube Par Videos Ka SEO Kaise Kare


अगर आपने Google पर यह search किया है की YouTube par videos ka SEO Kaise Kare 

YouTube पर वीडियो का SEO कैसे करे तो आप बिलकुल ही सही जगह पर आए है। आपको यहां यूट्यूब पर videos पोस्ट करने का एक कारगर तरीका पता चलेगा जो आपके चैनल को grow करने में बहुत मदद कर सकता है।

YouTube Par Videos Ka SEO Kaise Kare
YouTube Par Videos Ka SEO Kaise Kare


  दोस्तो, आप यहां इस विषय पर जानकारी ले रहे है की यूट्यूब चैनल का SEO करे इसका मतलब आपका एक यूटयूब चैनल है और शायद शरुआती दिनो में है या बहुत अच्छा नही चल रहा है। लेकिन हम आपको बता दे की लगातार सही दिशा में मेहनत करके आप जरूर अपने यूटयूब चैनल को सफल बना सकते हो।

यूटयूब पर वीडियो को सही से पोस्ट करने के लिए और चैनल को सही से आगे बढ़ने के लिए आपको खास चार चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। वह इस प्रकार है -

1. Interesting Content - दिलचस्प कंटेंट
2. Eye Catching and Suitable Cover photo - नज़र को भाने वाला और सूटेबल कवर फ़ोटो
3. Title and Description - टाइटल और डिस्क्रिप्शन
4. Sharing - शेयरिंग

1. Interesting Content - दिलचस्प कंटेंट

   आप बहुत से यूट्यूब वीडियो देखते होंगे जिनमें लोग कहते है की 'अगर आप हमारे चैनल पर नए है तो Please Subscribe कर दो, और Bell Icon दबा दो, जिस से हमारे सभी नए वीडियो की नोटिफिकेशन आपको मिलती रहे', तो क्या आपको यह हर बार सब के वीडियो पर सुनना अच्छा लगता है? क्या आपको लगता है की जिसने यह वीडियो बस अभी लगाया है और सच में चैनल पर नया है वह बिना देखे परखे बस आपके कहने से सबस्क्राइब कर देगा? क्यों करेगा? आप भी बहुत से चैनल सबस्क्राइब करते होगे लेकिन तभी न जब वह किसी काम के होगे, उन में आपको कुछ दिलचस्प लगा होगा! बस यही चाहिए। आपके यूट्यूब के वीडियो के starting के 30 से 40 seconds बहुत मायने रखते है। उनमें व्यूअर को बोर ना करें। इतनी देर में देखने वाला अंदाजा लगा लेता है की जो उसे चाहिए, जिसके लिए उसने सर्च किया है, या जो कवर फोटो देखकर वह आया है, वह चीज उसे यहां ठीक से मिलेगी या नहीं। आप चाहे तो वीडियो के आखिर में उन्हें सबस्क्राइब करने के लिए कह सकते है।
  आपका वीडियो चाहे जिस भी टॉपिक पर बना हो वह किसी विशेष वर्ग के लिए महत्व रखता ही होगा तभी तो आपने बनाया होगा, तो ध्यान रखे की आपका वीडियो बहुत अच्छी क्वॉलिटी का हो और interesting हो। यानी अगर Entertainment के लिए है तो वह Entertaining होना चाहिए। फिर देखने वाले सब्सक्राइब भी करेंगे और पूरा वीडियो देखें जिससे आपके चैनल का Watchtime बढ़ेगा।

2. Eye Catching and Suitable Cover photo - नज़र को भाने वाला और सूटेबल कवर फ़ोटो

  आपके यूटयूब वीडियो का कवर फोटो भी आपके वीडियो की जान होता है। अगर आपका वीडियो यूट्यूब की Autoplay में आता है तो कुछ ठीक है, लेकिन उसके अलावा यह बस सर्च करते वक्त और मुश्किल से होम फीड में दिखेगा वह भी ज्यादातर उन्हें जिन्होंने आपका कोई वीडियो पहले कभी देखा होगा या चैनल सबस्क्राइब किया होगा, या Specially तब जब आपका वीडियो थोड़ा ट्रेंड करने लगेगा। उस वक्त आपकी वीडियो का कवर फोटो ही लोगो की नजर खींचेगा और वह आपके वीडियो को देखेंगे। इसलिए अगर आप वीडियो में से ही कोई यूट्यूब का सुझाया कवर फोटो रख रहे हो तो बहुत आकर्षक फोटो ही पसंद करे या फिर और बेहतर होगा की आप नया कवर फोटो खुद से एडिटिंग करके अपलोड करे जिसका ऑप्शन आपको वीडियो की एडिटिंग में यूट्यूब पर मिल जाता है।

3. Title, Description and Tags- टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स

  यूटयूब की वीडियो का Title, Description and Tags टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स ही सबसे जरूरी SEO है आपके YouTube channel का। कोई भी छोटा सा काम चलाऊ टाइटल या डिस्क्रिप्शन लिखकर और बिना कोई टैग्स दिए अगर आप यह समझते है की वीडियो चल जाएगा तो यह लगभग हो ही नही सकता। जो भी आपका वीडियो है इस विषय पर बना कोई भी सफल वीडियो देख ले किसी सफल युट्यूबर का। आप चाहे तो अपने Google Chrome में VidIq एक्सटेंशन लगवा ले। जिससे आपको किसी भी वीडियो के टैग्स, और पॉपुलैरिटी, शेयरिंग सब की जानकारी मिल जाएगी। आप भी अपने वीडियो में उसी तरह के रिलेटेड कीवर्ड्स को टैग्स में डाले, उन्ही कीवर्ड्स और वीडियो के बारे में बताते हुए SEO friendly Discription लिखे। आपका वीडियो  फिर अच्छा काम करेगा।

4. Sharing - शेयरिंग
 
अगर आपके पास कोई मौजूदा सब्सक्राइबर की बड़ी संख्या नही है तो शेयरिंग आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आप अपने दोस्तो, रिश्तेदारों, WhatsApp Groups, Facebook Pages, Facebook Groups, Blog या Website, अलग अलग सोशल मीडिया जैसे ट्वीटर, फेसबुक, Instagram, Quora, Pinterest par apna video शेयर करे तो आपको बहुत ही अच्छा ट्रैफिक मिलेगा।
   यह कुछ तरीके है जिससे की आपका चैनल बहुत ही बढ़िया तरीके से grow कर सकता है।