Shayari Images Hindi Mein Kahan Se Laaye
![]() |
| Shayari Image Hindi Mein Kahan Se Laaye |
अगर आपकी कोई अच्छी Hindi Shayari की website या Blog है तो आपको अच्छी अच्छी शायरी की इमेजेस यानी तस्वीरों की जरूर पड़ती होगी। यह shayari images नाही सिर्फ आर्टिकल को सुंदर बनती है बल्कि और ज्यादा Traffic website तक लाने में बहुत कारगर होती है। यह तस्वीर जितनी ज्यादा आकर्षक और सुंदर होती है लोग उस पोस्ट को उतना ही खोलने के लिए आतुर होते है।
यह शायरी इमेजेस बहुत ही सिंपल भी हो सकती है लेकिन अगर इसमें कोई अच्छी शायरी लिखी हुई हो तो भी reader इसे पसंद कर सकते है। या अगर शायरी बहुत अच्छी नहीं हो लेकिन background इमेज बहुत अच्छी हो फिर भी रीडर को यह पसंद या सकती है और ज्यादा शायरी की इमेजेस से अगर visitor ज़्यादा देर आपकी वेबसाईट पर रुक जाते है तो इस से आपकी वेबसाइट का bounce rate भी बहुत कम हो जाता है जो एक बहुत अच्छा SEO होगा आप की वेबसाईट या ब्लॉग के लिए।
आपके ब्लॉग के लिए या वेबसाईट के लिए बहुत ही जरूरी है की आपका सारा कंटेंट unique हो। अगर आप अपनी ही वेबसाइट की शायरी को इमेज में लिखते हो तो यह बिलकुल unique हो जाती है क्युकी आपकी website पर आपने सब यूनिक ही लिखा होगा। आप किसी की बनी बनाई शायरी इमेज पोस्ट नही कर सकते क्योंकि उसपर किसीका कॉपीराइट हो सकता है। आपको अगर अच्छी इमेजेस चाहिए जिसमे शायरी लिखी हुई हो तो आपको यह खुद ही बनानी पड़ेगी जो बहुत ही आसान है।
Shayari images बनाने के दो part है।
1. Background बैकग्राउंड
2. Shayari Text लिखी हुई शायरी
1. आपको बहुत ही आसानी से 2 तरीको से बैकग्राउंड पिक्चर मिल सकता है।
पहला है किसी भी ऐसी वेबसाइट से image download करके इस्तेमाल करना जहां से copyright free images मिलती हो। जैसे की Pixabay। इस तरह की website से आपको हर प्रकार की इमेज मिल जाएगी nature images, Girls Images, Women's Images, Beautiful Images, men's images, couples images, animal images जिनमें से कई किसी न किसी तरह आपकी शायरी का बैकग्राउंड बन सकते है। लेकिन यह मुमकिन है की यहां से यह इमेजेस बहुत लोगो ने लेकर अपनी website पर पहले ही लगा दी हो, जिस से यह यूनिक तो नही रहेगी लेकिन हां कोई लीगल परेशानी भी नही आयेगी। तो इसके लिए जरूरी है की यह थोड़ी अलग लगे। तो आप इन्हे थोड़ा modify कर दे। साइज काम ज्यादा कर दे, कोई रंग हटा दे किसी सॉफ्टवेयर की मदद से या, इसपर किसी रंग की परत चढ़ा दे और अच्छी तरह अपनी शायरी इसपर लिख दे।
यूनिक बैकग्राउंड के लिए दूसरा और सब से अच्छा तरीका है की आप बैकग्राउंड खुद ही बनाए।अब आप यह कैसे करेंगे, तो सब से आसान MS Paint me jaiye, पूरे पेज का साइज उतना करे जितने पिक्सल की इमेज चाहिए। जैसे की 400*600। इसके लिए आप फाइल मेनू में जाकर प्रॉपर्टीज से भी इसे input कर सकते है या माउस से ही पेज को छोटा बड़ा करले। पेज की दोनो तरफ छोटे छोटे दो चोरस icon दिए होते है जिससे की आप पेज छोटा बड़ा कर सकते है। अब इसमें कोई भी रंग भर दे। इसमें text option से शायरी लिख दे। और सेव कर दे। इमेज रेडी हो जाएगी। यह सब से basic और आसान तरीका था लेकिन आप चाहे तो किसी भी इमेज एडिटर सॉफ्टवेयर का उपयोग कर के अच्छी इमेजेस भी बना सकते है।
2. दूसरा पार्ट है शायरी text। जैसा मैंने ऊपर बताया MS Paint बहुत ही अच्छा और आसान माध्यम है किसी भी text को किसी भी इमागेनपर लिखने के लिए। आप इसे इस तरह भी लिख सकते है की पहले ब्लैक कलर से टेक्स्ट लिखे फिर उसके ऊपर थोड़ा सरकते हुए दूसरे कलर से लिखे जिस से की शायरी टेक्स्ट की परछाई का इफेक्ट आएगा याने shadow effect। बाकी किसी इमेज एडिटर के सॉफ्टवेयर से आप और भी अच्छे इफेक्ट दे सकते है।
यह दोनो तरीके है एक अच्छी शायरी इमेज को अपनी वेबसाईट में पोस्ट करने के। आप बहुत सारी इमेजेस भी बना सकते हो और समय के साथ आप इसमें एक्सपर्ट हो जाओगे। आप खुद ही नए तरीके खोज पाओगे इसे बेहतर करने के और आर्टिकल को और प्रभावी बनाने के। अगर आपको इस विषय में कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट में पूछ सकते है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं।



0 Comments