Facebook Se Paise Kaise Kamate Hai - फेसबुक से पैसे कमाना
![]() |
| Facebook Se Paise Kaise Kamate Hai |
Facebook में पैसे छुपे hai दोस्तों और यह बात हम सब थोड़ी बहुत जानते ही है। ज्यादातर हम यही सोचते है की यह हमारे लिए बस समय बिताने का जरिया है और इसपर Money Earning होती भी हो तो वह हमारा काम नही। यहां पर हम गलत होते है क्योंकि Facebook ने मौका तो सभी को दिया है पैसे कमाने का लेकिन हम बस इस विषय में कोई जानकारी नहीं रखते।
India में जब से Facebook का craze बढ़ा तब लोगो ने इसे हाथों हाथ अपना लिया। ऐसा कोई मुश्किल से मिलेगा जिसे सोशल नेटवर्क में इंटरेस्ट हो और फेसबुक पर उसका अकाउंट ना हो। यहां पर हमारी Family होती है, निकट के दोस्त होते है और ऐसे भी दोस्त होते है जिन से हम कभी मिले ना हो और यहां मित्र बनाने की सीमा भी 5000 यूजर्स की होती है और किसी पोस्ट के वायरल होने की कोई सीमा नहीं होती।
फेसबुक पर रोज करोड़ों लोगो का आना जाना रहता है याने Traffic रहता है और इसीलिए यहां पर Money Making याने पैसे कमाने की बहुत सी संभावनाएं बन जाती है। यहां पर मिलने वाले ट्रैफिक को हम यही पर और अपनी वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते है।
ऑनलाइन पैसे कमाने की सब से आसान तीन तरीको में फेसबुक बहुत मदद करता है। Amazon, Blogging और YouTube पर फेसबुक हमें कैसे मदद करता है और खुद फेसबुक पे कैसे पैसे कमा सकते है यह हमारा टॉपिक है।
यह तीनों Sorces Amazon Affiliate, Blog or website, YouTube इन से आपको पैसे जरूर मिलेंगे पर इसके लिए आपको चाहिए होगा ट्रैफिक और वह भी ऑर्गेनिक ट्रैफिक। फेसबुक से आनेवाला ट्रैफिक Organic नहीं होता पर शरुआत में या बीच में कही जब ट्रैफिक बिलकुल रुक जाता है तब Facebook जैसे सोशल मीडिया ही ब्लॉग या वेबसाइट या यूटयूब चैनल में जान फूंकते है। Facebook से आया हुआ Traffic जब आपके ब्लॉग पर रुकता है और फिर कुछ दूसरी पोस्ट देखता है, किसी और को शेयरिंग से बुलाता है, दोबारा आता है, ब्लॉग को popular बनाता है तब यह सब ऑर्गेनिक ट्रैफिक में बदल जाता है।
Facebook आपको बस आपके दोस्तो तक ही सीमित नहीं रखता बल्कि Facebook Page और Facebook Groups बनाने का मौका देता है।
Facebook page :
Facebook page आपको मौका देता है की आप दुनिया के साथ अपनी creativity, interest शेयर करे या अपना बिजनेस शेयर करे और पैसे कमाए। आप न सिर्फ फेसबुक पर एक Digital shop खोल सकते है, बल्कि अपने बिजनेस के प्रोडक्ट भी बेच सकते है।
आपके फेसबुक के पेज के फॉलोअर्स के संख्या चाहे Zero से शुरू हुई हो पर वह करोड़ों तक पहुंच सकती और जब यह लाखों को पार करती है तब खुद फेसबुक ही अपनी ads लगाकर आपको कमाने का मौका देता है। जब आप किसी इंटरेस्टिंग टॉपिक पर पेज बनाते है और कोशिश सही दिशा में जारी रखते है तब देखते ही देखते यह हजारों को पार कर लेता है। आपको जरूरत है सही पोस्ट, images और videos डालने की।



0 Comments